उपायुक्त व एसएसपी ने किया प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

Share This News

25 अप्रैल तक कार्यालय व गोदाम हैंडोवर करने का निर्देश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने आज पुलिस लाइन के सामने स्थित प्रांतीयकृत पशु चकित्सालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के सभी कर्यालय, परिसर, परिसर में नवनिर्मित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय का भवन, गोदाम, बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने ठेकेदार को कार्य में तेजी लाकर बाउंड्री वॉल निर्माण करने का निर्देश दिया। साथ ही अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय एवं गोदाम के निर्माण में तेजी लाकर 25 अप्रैल तक दोनों भवन हैंडोवर करने का निर्देश दिया।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री चंदन कुमार, गव्य विकास सह पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, सहायक पोल्ट्री ऑफिसर डॉ अरुण कुमार, डॉ धनंजय कुमार सिन्हा, पशु शल्य चिकित्सक, डॉ सिद्दिकी एल मनौवर, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ भीम प्रसाद, आदर्श ग्राम पदाधिकारी, श्री अमित कुमार, श्रीमती बन्दना सेठ, श्री मुकेश कुमार, श्री विकास कुमार, मो आरीफ अन्सारी, श्री नितेश कुमार राम, श्री दीपक कुमार, मों युसुफ अन्सारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment