न्यायाधीश , उपायुक्त ,एसएसपी ने किया धनबाद जेल का औचक निरीक्षण

Share This News

मैनुअल के मुताबिक सुविधा देने का निर्देश इसका

जेल प्रशासन को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा बालकृष्ण तिवारी, अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिला प्रशासन
व एलएडीसीएस की टीम ने गुरुवार को मंडल कारा धनबाद का औचक निरीक्षण किया । इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि निरक्षण के दौरान टीम ने इस बात की गंभीरता से पडताल की गई की कारा में बंदियों के साथ कहीं किसी तरह से भी जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता या कोई भी ऐसा बंदी तो नहीं है जो अन्य बंदियों को डराता धमकाता है अथवा उसे किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करता है।निरीक्षण के दौरान.बंदियों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था, पढ़ने के लिए पुस्तक, खेल सामग्री ,व्यायाम के लिए जरूरी उपकरण करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया .न्यायाधीश श्री तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कारागार के हर एक हिस्से का मुआयना किया । न्यायाधीश के नेतृत्व में टीम ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली। कारागार अस्पताल में निरुद्ध बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य सेंटर भेजे जाने का निर्देश दिया वही
टीम ने चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोई घर, वहां तैयार हो रहे भोजन ,व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया।उन्होंने सभी बंदियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। न्यायाधीश ने बंदियों को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश जेल प्रशासन को दिया । इस मौके पर अपर समाहर्ता सह प्रभारी जेल अधीक्षक विनोद कुमार , सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा, जेल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह , डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप
एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट , सहायक कांउसिल, स्वाति कुमारी , मुस्कान चोपडा, जेलर दिनेश कुमार वर्मा ,सिविल कोर्ट के सहायक अरुण कुमार , राजेश कुमार सिंह समेत जेल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment