डालसा के प्रयास से बची बुजुर्ग महिला की जान

Share This News

खून देकर पीएलवी ने बचाई बेसहारा बुजुर्ग की जान

धनबाद : गरीबी और इलाज के अभाव में जीवन और मौत से जूझ रहे एक पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला को डालसा का सहारा मिला डालसा ने न केवल न्यायिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी महिला की जान बचाकर एक मिसाल पेश की है. दरअसल डालसा के तत्वाधान में चल रहे डोर-टू-डोर अभियान के दौरान एगयरकुंड प्रखंड के पंचमोली गांव में 65 वर्षीय हृदय रोग से पीड़ित अत्यंत गरीब महिला शांति देवी की पहचान की गई। इलाज के अभाव में उनकी स्थिति गंभीर थी।
सूचना मिलते ही सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो के निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस भेजकर उन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ए पॉजिटिव रक्त की कमी सामने आई।तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है, लेकिन ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं था। संकट की इस घड़ी में न्यायाधीश मयंक तुषार टोपणों के निर्देश पर अधिकार मित्र अंशुल कुमार गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर बुजुर्ग महिला की जान बचाई।अब शांति देवी स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच सकुशल लौट आई हैं। यह घटना मानवता, संवेदनशील नजरीया और जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के सेवा भाव की मिसाल है।

Leave a comment