साल के पत्ते से ब्रिकेट बनाने का प्रस्ताव

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज रुर्बन मिशन के अभिसरण एवं सीजीएफ मद के तहत हैचरी के साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाब निर्माण योजना के क्रियान्वयन से संबंध में बैठक की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने टुंडी प्रखंड में साल के पत्ते से ब्रिकेट बनाने की योजना पर विचार करने का प्रस्ताव रखा। उपायुक्त ने कहा कि टुंडी प्रखंड में बहुतायत में सुखे साल के पत्ते पाए जाते हैं। इन पत्तों से ब्रिकेट का निर्माण करने से ग्रामीणों को भी लाभ होगा और पर्यावरण के लिए भी यह अनुकूल रहेगा।

बैठक में बलियापुर प्रखंड के पलानी में रुर्बन पार्क एवं ओपन जिम लगाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बलियापुर के कुसमाटांड में हैचरी के साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रभास चन्द्र दास, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती उषा किरण, जिला तकनीकी विशेषज्ञ डॉक्टर रवि शंकर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment