वार्ड संख्या 43, इंद्रा चौक (हनुमान मंदिर के पास), झरिया में आज हमारे चुनावी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ उत्साह और जनसमर्थन के माहौल में किया गया। इस अवसर पर श्री तेज नारायण सिंह, श्री कमलेश सिंह, श्री मनीष साव, श्री अभिषेक सिंह, श्री कुंदन सेन, श्री रवींद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक और समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान जनता की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
नव स्थापित कार्यालय आम लोगों से सीधा जुड़ाव बनाने, उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान की दिशा में ठोस पहल करने का प्रमुख केंद्र होगा। क्षेत्रवासियों का मिल रहा प्यार और समर्थन हमारे अभियान को निरंतर प्रेरणा और मजबूती दे रहा है।