धनबाद :कक्षा 12वीं के बच्चों के विदाई समारोह कार्यक्रम काफी धूमधाम से बड्स गार्डेन स्कूल , दलूडीह,राजगंज परिसर में मनाया गया ।इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं के छात्र एवं छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र एवं छात्राओं को भावभिनी विदाई दी, साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया।
इस अवसर पर कक्षा दसवीं के भी सभी विद्यार्थियों को बुलाकर उन्हें परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत उन्हें शुभकामनाएं दिया गया एवं परीक्षा के संबंध में जरुरी बातें बताई गई ।इस दौरान स्कूल की सांस्कृतिक टीम के धीरज तिवारी ने सर्वप्रथम गणेश वंदना से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया व बाद में शानदार रंगारंग नृत्य और अक्षय कुमार के गिटार एवं सोमनाथ तिवारी के सुंदरपुराने गीतों ने संगीत का समा बांध दिया,
बच्चों के बीच कुछ मस्ती भरे कंपटीशन भी करवाए गए और विद्यालय प्रबंधन की ओर से दसवीं व 12वींके सभी छात्र व छात्राओं को उपहार दिए एवं सभी के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्कूल में बिताए हुए पुराने पलों को याद कर काफी भावुक हो गए थे और सभी ने अपने-अपने समय की बातें बताकर शिक्षकों को भी भावुक कर दिया।विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और स्कूल से विदाई को भी आगेकी पढ़ाई का ही एक हिस्सा बताया , एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मंजिल पाने तक आगे बढ़ते रहो। विद्यालय की निर्देशिका गौरी चौरसिया ने भी बच्चों को संबोधित की, वह उन्हें उपहार प्रदान की, विद्यार्थियों ने भी स्कूल एवं अपने माता-पिता के नाम को रोशन करने हेतु वचन दिए।
कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के अलावे विद्यालय के चेयरमैन अमर कुमार पाल, अजय रावत ,बबीता रानी, पुष्पा दुबे, अर्चना सिंह, मनोज ठाकुर ,शिवम भारद्वाज, सोमन दे, श्वेता प्रधान, स्वाति , रूपा, संजय तिवारी, जितेंद्र रवानी वह शिबू जी का काफी अच्छा योगदान रहा