जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जनसैलाब, पार्षद प्रत्याशी राजेश तुरी को मिल रहा भारी समर्थन

Share This News

धनबाद: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 30 में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। इसी कड़ी में पार्षद प्रत्याशी राजेश तुरी ने दहुआटांड़ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया, जिससे उनके पक्ष में एक मजबूत लहर दिखाई दे रही है।
विकास के वादों के साथ जनता के बीच जनसंपर्क के दौरान राजेश तुरी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए जनता को आश्वस्त किया कि यदि वे चुनकर आते हैं, तो वार्ड नंबर 30 की तस्वीर बदल दी जाएगी।

उनके मुख्य वादों में शामिल हैं:
क्षेत्र की जर्जर सड़कों का कायाकल्प कर आवागमन को सुगम बनाना, नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था, हर घर तक शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करना, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक स्थलों का सुदृढ़ीकरण।

-ब्रीफकेस छाप’ पर मांगा समर्थन:
राजेश तुरी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी 23 फरवरी को मतदान केंद्र पर पहुंचकर क्रमांक संख्या 8 के सामने अंकित ‘ब्रीफकेस छाप’ पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता की सेवा करना है।
दहुआटांड़ के युवाओं और बुजुर्गों ने भी राजेश तुरी के प्रति अपना भरोसा जताया है। लोगों का कहना है कि उन्हें एक ऐसे प्रतिनिधि की तलाश है जो उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो और धरातल पर काम करे।

Leave a comment