वार्ड नंबर 20 में बसंत कुमार यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Share This News

धनबाद: बुधवार को वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रत्याशी बसंत कुमार यादव ने बारहमुड़ी खटाल, बाबूडीह के विभिन्न क्षेत्रों, वीआईपी कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिले। वार्ड के लोगों ने उनको क्षेत्र में नाली,पानी स्ट्रीट लाइट समेत अन्य व्याप्त समस्याएं बताया । बसंत कुमार यादव ने कहा कि वे पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुने जाते हैं तो वार्ड में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को समाधान त्वरित रूप से करेंगे। इस दौरान वार्ड के लोगों से उन्हें पूर्ण समर्थन व आशीर्वाद मिला। जनसंपर्क अभियान में गोपाल यादव ओबीसी के प्रदेश महासचिव, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, महेश कुमार, शंकर यादव संजय यादव प्रधान यादव नवल प्रसाद रमाशंकर सिंह, राधेश्याम शर्मा, विनोद यादव, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, निवास गोप, सेठी गोप, आशीष गोप, हरि गोप, मधु गोप,सुनील ठाकुर समेत वार्ड के अन्य लोग शामिल थे।

Leave a comment