अपर्णा पब्लिक स्कूल व इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन ने सेनेटरी पैड का किया निशुल्क वितरण

Share This News

धनबाद: अपर्णा पब्लिक स्कूल और इनर व्हील क्लब धनबाद माइलस्टोन द्वारा संयुक्त द्वारा रूप से बुधवार को अपर्णा पब्लिक स्कूल में छात्राओं के बीच निशुल्क सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और दीवार घड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट लीना झा, वाइस प्रेसिडेंट रेनू कौशल और आइएस ओ गीता चौबे उपस्थित र उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रेनू कौशल ने सुरक्षित, स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग पर जोर देते हुए छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और आत्मविश्वासी बनने प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर्णा पब्लिक स्कूल स्कूल के प्रिंसिपल अनुपम नायक,प्रियंका व नेहा का उल्लेखनीय सहयोग था।

Leave a comment