धनबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 26 में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। बुधवार को वार्ड 26 के पार्षद प्रत्याशी जयंत चौधरी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। हीरापुर, विनोद नगर, प्रोफेसर कॉलोनी और अंबेडकर नगर तक पहुंचे तथा घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।
जयंत चौधरी ने कहा कि उन्हें वार्ड के लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे लगातार क्षेत्र में घूमकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दे रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले सात-आठ वर्षों से वार्ड में विकास कार्य ठप पड़े हैं और पूर्व पार्षद निष्क्रिय रहे हैं, जिसके कारण जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे सबसे पहले नाली जाम की समस्या दूर करेंगे, सड़कों की मरम्मत कराएंगे और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी दिक्कतों का समाधान करेंगे। जयंत चौधरी ने विश्वास जताया कि इस बार वार्ड 26 की जनता उन्हें अपना मत देकर विजयी बनाएगी।