झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के सदस्य के लिए तीसरी बार राधेश्याम गोस्वामी ने किया नामांकन

Share This News

धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के सदस्य हेतु रांची बार काउंसिल ऑफिस में तीसरी बार नामांकन किया। बता दे कि इस पद पर वे दो बार हुए जीत चुके हैं। राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि इस बार भी उनको सभी जिलों के अधिवक्ताओं से आपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। बुधवार को राधेश्याम गोस्वामी के शिरिस्ता में अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत- सम्मान किया और उनको फिर से तीसरी बार जीताने का संकल्प लिया।

Leave a comment