धनबाद, 5 जनवरी 2025:गोल्फ ग्राउंड, धनबाद में आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्री श्याम भक्त मंडल, हिरापुर ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 7, 8, और 9 जनवरी को एक प्रेरणादायक व धार्मिक अनुष्ठान की घोषणा की। वरिष्ठ सदस्य संदीप कटेसरीया ने बताया कि इस आयोजन में विश्वविख्यात अध्यात्मिक प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी जी विशेष आकर्षण होंगी।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में जया किशोरी जी “नानी बाई का मायरा” कथा सुनाएंगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी।उनके भजनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया जाएगा। भजन संध्या और ज्योति पूजन (9 जनवरी):सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बाबा श्याम का पूजन होगा। कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रवि बेरीवाल अपने भजनों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। पूजन के दौरान बाबा श्याम को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। 8-10 हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाला जरमन हैंगर पंडाल तैयार हो रहा है।
पंडाल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बैठने की व्यवस्था होगी।कोलकाता के कारीगरों द्वारा बांस से भव्य मंच और नयनाभिराम दरबार का निर्माण किया जा रहा है।बंगाल के विशेषज्ञों द्वारा फूलों का श्रृंगार, और धनबाद के सजावट विशेषज्ञों द्वारा विद्युत सज्जा की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग, और नगर निगम अधिकारियों ने आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम के प्रचार के लिए शहरभर में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंडल के सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंडल अध्यक्ष रितेश शर्मा, उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव मनोज खेमका, और अन्य सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं।संदीप कटेसरीया ने सभी श्याम प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
यह आयोजन भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव का अवसर होगा और समाज में सकारात्मकता का संदेश देगा।