धनबाद (DHANBAD): नगर निकाय चुनाव–2026 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के लिए रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को आयोग ने स्वीकृति दे दी है।
धनबाद नगर निगम में मेयर पद के चुनाव संचालन की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार को सौंपी गई है। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
मेयर पद के निर्वाचन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें टुंडी के बीडीओ विशाल कुमार पांडेय और गोविंदपुर के बीडीओ धर्मेंद्र दुबे शामिल हैं, जो नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
धनबाद नगर निगम के वार्डों के लिए अलग-अलग आरओ तय
धनबाद नगर निगम के कुल 55 वार्डों को पांच-पांच वार्ड के समूह में विभाजित कर प्रत्येक समूह के लिए अलग निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
- वार्ड 1 से 5: गिरिजानंद किस्कू, सीओ, बाघमारा
- वार्ड 6 से 10: लक्ष्मण यादव, बीडीओ, बाघमारा
- वार्ड 11 से 15: विकास आनंद, सीओ, पुटकी
- वार्ड 16 से 20: रामप्रवेश कुमार, सीओ, धनबाद
- वार्ड 21 से 25: एजाज हुसैन अंसारी, बीडीओ, तोपचांची
- वार्ड 26 से 30: पल्लवी सिन्हा, बीडीओ, धनबाद
- वार्ड 31 से 35: जहीर आलम, बीडीओ, गोविंदपुर
- वार्ड 36 से 40: मनोज कुमार, सीओ, झरिया
- वार्ड 41 से 45: मुरारी नायक, सीओ, बलियापुर
- वार्ड 46 से 50: बालकिशोर महतो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी
- वार्ड 51 से 55: प्रभाष चंद्र दास, बीडीओ, बलियापुर
चिरकुंडा नगर परिषद के वार्डों के लिए भी नियुक्ति
चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के लिए भी वार्डवार रिटर्निंग ऑफिसर तय किए गए हैं।
- वार्ड 1 से 5: इंद्रलाल ओहदार, बीडीओ, निरसा
- वार्ड 6 से 10: कृष्ण कुमार मरांडी, सीओ, एग्यारकुंड
- वार्ड 11 से 15: मधु कुमारी, बीडीओ, एग्यारकुंड
- वार्ड 16 से 21: विक्रम आनंद, सीओ, निरसा
सूत्रों की मानें तो नगर निगम चुनाव से संबंधित अधिसूचना 27 जनवरी को जारी की जा सकती है। अधिसूचना जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।