धनबाद:प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी हीरापुर ग्रामवासियों की तरफ से सिद्धू – कान्हू स्टेडियम तेली पाड़ा में बुधवार को झारखंड मेला का आयोजन धूम धाम से मनाया गया। यह मेला आदिवासियों के महान पर्व बेझा – बिंधा के अवसर पर लगाया जाता है। सर्वप्रथम ग्राम के नायकी बाबा को आदिवासी परंपरा के अनुसार नाच – गान करते हुए बेझा मैदान (सिद्धू – कान्हू स्टेडियम) में लाया गया | नायकी के पूजा अर्चना के बाद बेझा – बिंधा कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।बेझा – बिंधा कार्यक्रम के तहत संथाल समाज अपने अपने ग्राम के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर का चयन किया गया।इस वर्ष हीरापुर ग्राम के सर्वश्रेष्ट धनुर्धर नरेश कुमार टुडू (दिशोम नायकी) को चुना गया। उन्हें जोग माँझी द्वारा कंधे पर बिठाकर माँझी थान ले जाया गया। वहाँ अपने इष्ट देव का नमन कर पुनः बेझा – बिंधा मैदान लाया गया।उन्हें ग्राम के माँझी राम किसून टुडू द्वारा वर्ष के सर्व श्रेष्ठ धनुर्धर नरेश कुमार टुडू को गॉव का सर्वश्रेष्ठ सम्मान धोती, पगड़ी एवं गंजी दिया गया।विदित हो कि आज के दिन पौराणिक परंपरा के अनुसार सुबह में पुरुष सदस्य जंगलों में शिकार करने निकलते हैं। जब तक पुरुष सदस्य जंगलों से शिकार कर लौट कर नहीं आते तब तक विवाहित महिलाएं शृंगार नहीं करती।उनके आने के बाद ही घर के सदस्य व्यंजनों का सेवन करते हैं। इसके बाद ही बेझा – बिंधा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ये सिद्धू – कान्हू स्टेडियम एक ऐतिहासिक स्थान है | इस भूमि को वर्षों से ग्राम वासियों ने भूमि माफिया से लड़ कर बचाया है, ग्रामीण इस मैदान के लिए जेल भी जाना प़डा।इसलिए नगर अयुक्त से ग्रामीणों की माँग है कि इस सिद्धू – कान्हू स्टेडियम का संचालन ग्राम समिति द्वारा करायी जाय।बेझा – बिंधा कार्यक्रम के बाद तीरंदाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिसिर हेम्ब्रम , द्वितीय स्थान दिलीप टुडू , एवं तृतीय स्थान में चुना राम मुर्मू को चुना गया | उन्हें कार्यक्रम मे अतिथि जगत महतो , झामुमो के केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, देबू महतो, कल्याण भट्टाचार्य, युवा नेता अरुणव सरकार, द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन में हेमन्त कुमार सोरेन, दिलीप टुडू इतवारी हांसदा, बिजय टुडू, बाबलू टुडू रवि शंकर बास्की, अनिल टुडू, प्रदीप सोरेन, बाबलू मरांडी, राजू सेन, संजय बास्की, सावन टुडू, अर्पण टुडू, सुरेन्द्र मुर्मू, बिजय मरांडी पिंटू शर्मा, सुधीर सोरेन सहित दर्जनों ग्रामीण युवा की भागीदारी रही।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
