धनबाद: लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में समाजसेवी रवि बुंदेला फाउंडेशन के द्वारा आश्रम में आश्रित सभी वृद्धजनों का हाल-चाल जाना एवं और सभी को मकर संक्रांति के अपलक्ष्य में चूड़ा, दही,तिलकुट और दोपहर में स्वादिस्ट खिचड़ी खिलाया। सभी वृद्धजनों ने रवि बुंदेला को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। आश्रम के समस्त वृद्धजनों एवं आश्रम प्रबंधन के द्वारा रवि बुंदेला को अंगवस्त्र ओढ़ा कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रवि बुंदेला ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना ही सच्ची मानवता और संस्कारों का प्रतीक है।फाउंडेशन भविष्य में भी अपनापन की भावना के साथ समाज की जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कर जारी रखेगा। आगे कहा की वृद्धजनों की सेवा सम्मान करना हमारा प्रथम व आवश्यक कर्तव्य है। आश्रम प्रबंधन को उन्होंने आश्वस्त किया फाउंडेशन नियमित रूप से मैं आश्रम को मदद करता रहेगा। आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर,कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, अध्यक्ष नौशाद गद्दी डॉ शरण सुरेंद्र सबल ने रवि बुंदेला को आश्रम के वृद्धजनों के सेवा कार्य लिए के धन्यवाद दिया।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

