Breaking News

उदय प्रताप ने रात्रि में सब्जी बेचने वाली महिलाओं को किया कंबल वितरण

Share This News

रात्रि 1:00 बजे सड़क किनारे सो रहे लोगों का हाल-चाल पूछा और कंबल वितरण किया

धनबाद :निमियाघाट से पुराना बाजार में श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी उदय प्रताप सिंह एवं उनके समर्थको ने नियमित रूप से रात में पुराना बाजार में निमिया घाट एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से साग -सब्जी बेचने वाली गरीब महिलाओं एवं र 1:00 बजे तक घूम घूम कर सरायढेला, पुलिस लाइन,हीरापुर, हनुमान मंदिर परिसर, रणधीर वर्मा चौक रांगा टांड में सड़क किनारे सो रहे लोगों का हालचाल जाना और उन्हें कम्बल वितरण किया।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है जो आनंद और सुकून जरूरतमंदों की सेवा करने में आता हैं वह अन्य कार्यों में नहीं आता हैं, हर वर्ष जरूरतमंदों को कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण करता हूं और इस वर्ष भी पूरे ठंड तक कंबल वितरण अभियान जारी रहेगा। आगे कहा की धनबाद के उपायुक्त महोदय से आग्रह है की इस कड़कड़ाती ठंड में अलाव हर चौक चौराहों पर व्यवस्था किया जाए। कंबल वितरण अभियान में प्रेम शंकर सिंह, उमेश तिवारी, अविनाश,श्वेताब सिंह, अनुभव, आदर्श, गौरव, अजय पांडे इत्यादि थे।

Leave a comment