Breaking News

सोहराय प्रकृति पूजा का पर्व है और यह पर्व संथाल समाज में एकजुटता का संदेश देता है: रविंद्र वर्मा

Share This News

गोविंदपुर (धनबाद):कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रविंद्र वर्मा ने कहा कि सोहराय प्रकृति पूजा का पर्व है और यह पर्व संथाल समाज में एकजुटता का संदेश देता है। इसमें गाय- बाल की भी पूजा की जाती है। वह गुरुवार को पथोरिया ग्राम पंचायत के बरमसिया आदिवासी टोला में झामुमो एवं कांग्रेस द्वारा बरमसिया आदिवासी टोला में आयोजित सोहराय मिलन समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दोनों पार्टियों की ओर से 120 गरीबों को कंबल वितरित किया गया । कार्यक्रम संयोजक पूर्व मुखिया एवं झामुमो नेता मोबिन अंसारी तथा कांग्रेस नेता अनिल कुमार साव एवं मोइन अंसारी ने सोहराय मिलन में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, राजेश्वर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, वीरेंद्र गुप्ता, राजू नोनिया, विकास दासगुप्ता, गोरा नोनिया, इम्तियाज आलम, भास्कर झा, अरुण सिंह चौधरी, पंकज सिंह, तपन मंडल, शिवकुमार बास्की, शंकर गोराई, श्रीकांत गोराई, दीपक सोरेन, भीखू बनर्जी, टीकाराम बास्की आदि मौजूद थे।

Leave a comment