नवजात चोरी कांड का 30 घंटे में खुलासा, डॉ. नीलम मिश्रा ने धनबाद एसएसपी को किया सम्मानित

Share This News

धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय सदस्य एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने 27 दिसंबर 2025 को एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) से हुए नवजात शिशु चोरी कांड का महज 30 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने पर धनबाद एसएसपी को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध और संवेदनशील पुलिसिंग का यह एक सराहनीय उदाहरण है।

डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि एसएनएमएमसीएच जैसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से नवजात की चोरी की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक थी। ऐसे मामले में धनबाद पुलिस ने तेज कार्रवाई, पेशेवर दक्षता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए न केवल कांड का उद्भेदन किया, बल्कि नवजात को सकुशल उसकी मां सरिता देवी और पिता शालिक राम मरांडी को सौंपकर समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा भी मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है और आम जनता के बीच पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास और सशक्त हुआ है। यह घटना भविष्य में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने का संदेश भी देती है।

डॉ. मिश्रा ने अस्पताल प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की अपील की, ताकि आगे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लखीसराय, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, उपाध्यक्ष मिहिर दत्त, राजू प्रमाणिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment