डॉ नीलम मिश्रा झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं केंद्रीय मीडिया पर्सन ने झारखंड में राहवीर योजना की अधिसूचना जारी किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को इस महत्वपूर्ण निर्णय एवं उनकी संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 000 रुपए के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।यह एक ऐतिहासिक पहल है क्योंकि, आए दिन धनबाद में भी ऐसी दुर्घटनाएं हमेशा देखने को मिलती है। खासकर 8 लेन जो धनबाद वासियों के लिए एक डेंजर लेन या फिर इसे मौत का लेने भी कह सकते हैं दुर्घटना के लिए आज प्रसिद्ध बना हुआ है। इस योजना से दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में तेजी आएगी और अनेकों कि जान बच पाएंगी
झारखंड सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने को लेकर एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की है। राज्य में “राह-वीर योजना” को अधिसूचित कर दिया गया है, जो 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।
इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों की मदद के लिए आम नागरिकों को आगे आने के लिए प्रेरित करना है। यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाता है, तो सरकार द्वारा उसे 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस योजना से न सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा, बल्कि समाज में मानवता और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। कई बार कानूनी डर या झंझट के कारण लोग मदद से पीछे हट जाते हैं, लेकिन राहवीर योजना ऐसे डर को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
खासतौर पर धनबाद जैसे जिलों में, जहां 8 लेन सड़कें लगातार दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात हो चुकी हैं, यह योजना अनगिनत जानें बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
सरकार का यह निर्णय न केवल जनहित में है, बल्कि यह साबित करता है कि सही समय पर लिया गया संवेदनशील फैसला कई परिवारों को उजड़ने से बचा सकता है।