जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का आज निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ यह ईवीएम वेयरहाउस का तिमाही निरीक्षण है।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, भारतीय जनता पार्टी के श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू के श्री रतिलाल महतो, बहुजन समाज पार्टी के श्री अभय कुमार, आम आदमी पार्टी के श्री राजीव कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के श्री राघवेंद्र कुमार यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के श्री हरि शंकर, निर्वाचन शाखा के श्री सागर कुमार (भजोहरि), श्री राकेश महतो, श्री साजल मंडल, श्री रजाक अंसारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।