Breaking News

रबी कर्मशाला 2025-26 का हुआ आयोजन

Share This News

कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि संरक्षण (सर्वे), सहकारिता विभाग की योजनाओं पर की गई विस्तृत चर्चा

आज दिनांक 12.11.2025 को जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 रबी कर्मशाला का आयोजन संयुक्त कृषि भवन, स्टीलगेट सरायढ़ेला, धनबाद आत्मा सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा इस वित्तीय वर्ष में कार्यन्वित की जानेवाली योजनाओं के विषय में बिरसा बीज उत्पादन, विनिमय, वितरण एवं फसल विस्तार योजना (जिसमें 50% अनुदान पर गुणवक्तायुक्त कि प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना) रबी बीजोपचार, कीट प्रबंधन तकनीकी, मिट्टी जाँच एवं मृदा स्वास्थय योजना, फसल सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सौर उर्जा चालित सिंचाई पम्प, मोटे अनाज एवं पोषण सुरक्षा योजना, दलहन-तेलहन उत्पादन, किसान पाठशाला, किसान समृद्धि योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना आदि के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा वर्मीकम्पोस्ट, काऊमेट, गौ पालन, खोआ मेकिंग मशीन की योजना विस्तृत चर्चा की गई। इच्छुक किसान विभाग से सम्पर्क स्थापित कर इसका लाभ ले सकते। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बकरीपालन, कुकुट पालन योजना की विस्तृत चर्चा की। भूमि संरक्षण (सर्वे) पदाधिकारी द्वारा डीप बोरिंग योजना विस्तृत चर्चा की गई। इच्छुक किसान समूह विभाग से सम्पर्क स्थापित कर इसका लाभ ले सकते है।

जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा निदेश दिया गया कि सभी जिला परिषद के सदस्य व प्रखण्ड प्रमुख से वार्ता कर के कलस्टर का चयन किया जाए।

मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, धनबाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी, धनबाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, धनबाद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, धनबाद, जिला उद्यान पदाधिकारी, धनबाद, भूमि संरक्षण (सर्वे) पदाधिकारी, धनबाद, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ इण्डिया, धनबाद, जिला विकास प्रबंधक, (डी०डी०एम०) नाबार्ड, धनबाद, कनीय पौधा सरंक्षण पदाधिकारी, धनबाद, वरीय वैज्ञानिक प्रधान, के०भी०के०, बलियापुर, धनबाद, जिला प्रक्षेत्र प्रबंधक, बलियापुर, धनबाद, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी (सा०), धनबाद, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी (प्र०), धनबाद, जिला कृषि अभियंता, धनबाद, परियोजना निदेशक, आत्मा, धनबाद, जिले में कार्यरत सभी FPO के सचिव, कृषक पाठशाला, गोविन्दपुर, अलसखडीहा एवं टुण्डी, उद्यान पदाधिकारी, IIT (ISM), धनबाद, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सभी प्रखण्ड से प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

Leave a comment