धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पु कुमार तिवारी ने कहा*̺ कि राज्य में झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना की सफलता के बाद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुरुआत की जा रही है मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना जो झारखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल व यह योजना राज्य सरकार का मास्टरस्ट्रोक है!
धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने आगे कहा कि झारखंड सरकार राज्य में मंईया सम्मान योजना के अन्तर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से 2500 सौ रुपया का लाभ देने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में हेमंत सरकार झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के दिन से मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना की योजना की शुरुआत करने जा रही है ताकि राज्य की महिलाएं बलवान योजना के माध्यम से स्वरोजगार एवं छोटी व्यवसाय शुरू कर सके!
*आगे उ̺न्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना*̺ की इस नई योजना का उद्देश्य लाभुक महिलाओं को उद्यमी बनाना है। इसके लिए उन्हें स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़ा जाएगा और स्वरोजगार के बहुआयामी अवसर उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार चाहती है कि महिलाएं इस राशि से अपना व्यवसाय खड़ा कर सके।
*̺आगे उन्होंने कहा*̺ कि झारखंड सरकार राज्य में महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना के अतिरिक्त सरकार जोहार योजना के तहत आर्थिक सहायता भी देगी ताकि महिलाओं को अपने व्यवसाय शुरू करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। ग्रामीण विकास विभाग ने इस योजना की रूपरेखा लगभग तैयार कर लिया है।प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी और 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना का शुभारंभ किया जाएगा जो झारखंड की लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाएगी।
̺आगे उन्होंने कहा कि राज्य के महिलाओं एवं परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में यह कल्याणकारी योजना एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा,राज्यहित में झारखंड सरकार के द्वारा की जा रही उल्लेखनीय कार्यों के लिए *̺धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पु कुमार तिवारी ने झारखंड सरकार को बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं दिया!*̺
