Breaking News

बरनवाल युवा मंच धनबाद ने बीपीएससी में 95वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बने धनबाद के शुभम कुमार को किया सम्मानित

धनबाद :धनबाद जिले के लिए गर्व की बात है कि जमुई के पैतृक निवासी एवं वर्तमान में हीरापुर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी, चीरागोड़ा धनबाद में रहने वाले शुभम कुमार का चयन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 95वीं रैंक के साथ सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों … Read more

पहला कदम के बच्चों के लिए अडानी फाउंडेशन के गौतम अडानी का आशीर्वाद स्वरुप विशेष उपहार

धनबाद :अडानी फाउंडेशन के गौतम अडानी का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष खुशी लेकर आया। दिव्यांग बच्चों के प्रति उनका स्नेह, अपनापन और समर्पण हमेशा से प्रेरणादायक रहा है। बच्चों के लिए उनका प्यार वास्तव में अलग और अनुकरणीय है।अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर गौतम अडानी ने पहला कदम संस्थान के दिव्यांग … Read more

सदर अस्पताल के आइपीडी में 542%, ओपीडी में 199% की वृद्धि

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप विगत एक वर्ष में धनबाद के हृदय स्थल पर स्थित सदर अस्पताल की सूरत और सीरत दोनों में अभूतपूर्व बदलाव आया है। पिछले एक वर्ष में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और पारदर्शी प्रबंधन के कारण न केवल अस्पताल की साख मजबूत … Read more

फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त

एसडीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम की ने किया विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कई कोचिंग संस्थानों को मानक पूरा करने तक बंद करने के निर्देश ​छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। … Read more

धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न

5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची व 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छुटे मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य रुप से मैपिंग करा लेने की अपील विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मीडिया को … Read more

उपायुक्त ने किया सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उसके कायाकल्प के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस के सौंदर्यकरण तथा भवन के रखरखाव के लिए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्किट हाउस के कमरों, … Read more

गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वि‌द्यालयों में संचालित गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के उ‌द्देश्य से भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोविंदपुर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले … Read more

माननीय मुख्यमंत्री 3 जुलाई को करेंगे दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण

माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड, श्री हेमंत सोरेन के करकमलों द्वारा आगामी 3 जुलाई 2026 को दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पूरे कर लिए गए ग्रिड सबस्टेशन एवं संचरण लाइनों का लोकार्पण 3 जुलाई 2026 … Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन; दर्जनों आवेदनों पर त्वरित सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन

आज जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से आए दर्जनों ग्रामीणों एवं फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को … Read more

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में EROs एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AEROs) द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं BLO सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण … Read more