Breaking News

वित्तीय साइबर अपराध पर पुलिस-बैंक ने कसा शिकंजा, म्यूल अकाउंट पर पैनी नजर

संदिग्ध बैंक खातों और बड़े ट्रांजैक्शन की होगी निगरानी, पुलिस ने बैंकों को दिए निर्देश साइबर ठगी की रकम रोकने को मजबूत होगा पुलिस-बैंक समन्वय, संदिग्ध गतिविधि की तत्काल देनी होगी सूचना धनबाद में बढ़ते वित्तीय साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बैंकिंग संस्थानों के साथ समन्वय और मजबूत करने की पहल … Read more

वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

पाथरडीह( धनबाद): पाथरडीह कोल वाशरी में नई वाशरी निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार, 20 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर झुलस गए। घटना मेसर्स एसीबीआई लिमिटेड की नई वाशरी निर्माण परियोजना में स्ट्रक्चर निर्माण के दौरान हुई। बताया गया कि मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्यालय निर्माण का कार्य कराया … Read more

यादों के संग सावन के रंग में सजेगा सिल्वर जुबली उत्सव25 साल पूरे होने पर 25 उपहार होंगे खास आकर्षण

धनबाद। सावन के खुशनुमा मौसम में धनबाद क्लब में इस बार यादों, संगीत, ग्लैमर और दोस्ती का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। क्लब की ओर से “यादों के संग… सावन के रंग” थीम पर विशेष सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर “25 साल … Read more

नुमंडल दंडाधिकारी ने किया प्राईम गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

क्षमता से अधिक मिला सिलेंडरों का स्टॉक, फायर सेफ्टी नियमों का घोर उल्लंघन अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे के नेतृत्व में आज दोपहर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, धनबाद नगर निगम के पदाधिकारी एवं प्रभारी अग्निशाम पदाधिकारी ने धैया रोड, सी.डी. सिंह कॉलोनी के पास भारत गैस की ‘प्राईम गैस एजेन्सी’ के बुकिंग कार्यालय तथा उनके भेलाटांड़ … Read more

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई ने किया माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण

धनबाद:पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एनएसयूआई के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एनएसयूआई सदस्यों ने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। … Read more

पीडीएस डीलरों की समस्या विधानसभा में उठाई, डोर स्टेप डिलीवरी फिर शुरू होने पर विधायक रागिनी सिंह का सम्मान

झरिया। पीडीएस डीलरों की डोर स्टेप डिलीवरी बंद होने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर धनबाद जिला पीडीएस डीलर एसोसिएशन ने झरिया विधायक रागिनी सिंह से शिकायत की थी। डीलरों ने आर्थिक नुकसान और अन्य परेशानियों का हवाला देते हुए डोर स्टेप डिलीवरी सेवा दोबारा शुरू कराने की मांग की थी। विधायक रागिनी सिंह ने मामले … Read more

कांग्रेस नेताओं पर अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन

झरिया: सांसद ढुलू महतो द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में झरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इंदिरा चौक, झरिया में कोंग्रेसियों ने सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया.अनुसूचित विभाग के नगर अध्यक्ष राकेश पासवान के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. कार्यकर्ताओं … Read more

उपायुक्त ने होमगार्ड अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कार्य का किया औचक निरीक्षण

​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों के चल रहे मेडिकल जांच एवं मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। ​सत्यापन कार्य को सुचारू रूप से … Read more

राजगंज में साइबर अपराध से बचाव को लेकर कार्यशाला, ग्रामीण एसपी ने बच्चों को किया जागरूक

राजगंज (धनबाद):जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह राजगंज में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकुब ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।ग्रामीण … Read more

लेंस उत्सव-2026 का समापन, विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

धनबाद के फोटोजर्नलिस्ट सुभोजीत घोषाल ने फेस्टिवल श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि चंदन पाल ने नेचर श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया धनबाद। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से रांची के आड्रे हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय फोटो प्रतियोगिता लेंस उत्सव-2026 का समापन हुआ। समापन समारोह में … Read more