धनबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा शुक्रवार को पैनल अधिवक्ता एवं लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADCS) के अधिवक्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों को उनके अधिकार दिलाने और जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने अधिवक्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में डालसा के पैनल अधिवक्ता, एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।