Breaking News

गोसाईडीह बैंक कॉलोनी में बंद घर में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Share This News

धनबाद: जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोसाईडीह बैंक कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 14 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह चोरी पीएचईडी के संवेदक जीतेन्द्र कुमार चौरसिया के घर में हुई।भुक्तभोगी ने गोविंदपुर थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 20 मार्च को ससुराल (मिहिजाम, चित्तरंजन) गए हुए थे। जब वे 22 मार्च को लौटे, तो घर का सेकेंड दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोर सोने का मंगलसूत्र, 3 चेन, बाली, नथिया, चांदी के कई आभूषण, डेढ़ किलो चांदी के बिस्किट और सिक्के समेत 2.20 लाख रुपये नकद ले गए। चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है।पीड़ित ने बताया कि उनके घर में एक किरायेदार भी रहता है, जो फिलहाल अपने गांव गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment