Breaking News

पीएम-एफएमई व पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा, बिना ठोस कारण आवेदन रिजेक्ट न करने का निर्देश

Share This News

धनबाद, 6 मार्च 2025 – प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (पीएम विश्वकर्मा) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम-एफएमई) की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा ने की।बैठक में एडीएम ने पीएम-एफएमई योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक वार लंबित आवेदनों की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस कारण के किसी भी आवेदन को रिजेक्ट न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लाभुकों को इस योजना से जोड़ा जाए और सभी विभागों तथा बैंकों के बीच समन्वय बनाकर लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।

पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा के दौरान एडीएम ने लाभुकों के निबंधन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मुखिया के लॉगिन में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी आवेदनों को समय पर फॉरवर्ड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना जिले के हजारों कारीगरों और शिल्पकारों की पारंपरिक कला और विरासत को संरक्षित करने में मदद करेगी तथा उन्हें “विश्वकर्मा” के रूप में मान्यता दिलाने में सहायक होगी।बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री राजेन्द्र प्रसाद, अपर नगर आयुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री शैलेश रंजन, एलडीएम श्री अमित कुमार, ईओडीबी प्रबंधक श्री आदित्य चौधरी समेत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment