धनबाद, 6 मार्च 2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय पीसी एंड पीएनडीटी जांच टीम ने गुरुवार को धनबाद जिले के विभिन्न अस्पतालों और अल्ट्रा स्कैन सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साधना हॉस्पिटल, Pulse डायग्नोस्टिक और ऋषभ हेल्थ केयर की जांच की गई।कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी भी अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, जांच के दौरान कुछ संस्थानों के पास फायर एनओसी के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इस संबंध में संबंधित संस्थानों से अन्य आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी प्राप्त की गई है, जिनका अध्ययन किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो नियमानुसार नोटिस जारी कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण दल में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी पीसी एंड पीएनडीटी डॉ. विकास कुमार राणा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राकेश ईन्दर सिंह, डॉ. सैम्स तबरेज आलम और एनजीओ प्रतिनिधि पूजा रतनाकर शामिल थे।