झारखंड कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान को लेकर ज़ूम मीटिंग आयोजित

Share This News

धनबाद, 4 मार्च 2025: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय श्री के. राजू की अध्यक्षता में मंगलवार को एक ज़ूम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, बोकारो कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, गिरीडीह कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान धनबाद जिले में पिछले दो वर्षों में मंडल और पंचायत स्तर पर किए गए संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमें संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती और जमीनी कार्यों पर चर्चा हुई।

मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 7 मार्च 2025 को बोकारो में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रखंड, नगर कांग्रेस अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को गति देना है।

बैठक में पार्टी नेताओं ने झारखंड में कांग्रेस संगठन को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की और निचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत आगामी महीनों में और अधिक बैठकों और कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।

Leave a comment