एस. जे. ए. एस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कैशलेस सुविधा का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बेहतर सेवाएं

Share This News

धनबाद, 4 मार्च: एस. जे. ए. एस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने नए चिकित्सा सेवा विस्तार और कैशलेस सुविधा का उद्घाटन किया।

अस्पताल के एम.डी. श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह और सी.ई.ओ. डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने अस्पताल की उपलब्धियों, नए प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अस्पताल ने घोषणा की कि अब मरीज 37 प्रमुख बीमा कंपनियों और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के टाई-अप के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इनमें SBI General, Medi Assist, Tata AIG, FHPL, MD India, Raksha TPA जैसी प्रमुख बीमा कंपनियां और HURL, Eastern Railway, CSIR-CIMFR, MPL, IIT/ISM, Adani, SAIL जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं।अस्पताल के एम.डी. श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य समाज के हर वर्ग को बेहतरीन और किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सभी डॉक्टरों से आग्रह है कि वे अस्पताल में OPD सेवाएं दें, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।”सी.ई.ओ. डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल ने अब तक बुलेट इंजरी और सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में 100% सफलता दर हासिल की है। उन्होंने कहा, “हम मरीजों को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”SJAS प्रबंधन ने धनबाद के चिकित्सकों के लिए अपने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, OPD, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और ICU का उपयोग करने के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।अस्पताल की यह पहल धनबाद सहित पूरे झारखंड में मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी और चिकित्सा सुविधाओं को नए आयाम देगी।

Leave a comment