धनबाद: उपायुक्त ने किया मैट्रिक और इंटर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा के निर्देश

Share This News

धनबाद, 3 मार्च 2025: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए धनबाद की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने सोमवार को एच.ई. स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की और परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया।

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। इसके साथ ही, उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त के इस निरीक्षण से परीक्षार्थियों में अनुशासन बना रहा और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन लगातार परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए हुए है ताकि पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a comment