धनबाद सदर अस्पताल में इलाज के अभाव में मरीज की बिगड़ी हालत, एसएनएमसीएच ले जाते समय मौत

Share This News

धनबाद, 2 मार्च 2025: भौरा नगीना बाजार निवासी सुरेंद्र साव अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मजबूर होकर वे एसएनएमसीएच जाने के लिए अस्पताल से बाहर निकले, लेकिन जैसे ही सदर अस्पताल के गेट के सामने पहुंचे, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और उनकी नाक से खून बहने लगा।

अस्पताल के कर्मियों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होती गई। आनन-फानन में उन्हें एसएनएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही सुरेंद्र साव की मौत हो गई।इस घटना के बाद से धनबाद सदर अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते डॉक्टर उपलब्ध होते, तो सुरेंद्र साव की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और वे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment