धनबाद, 23 फरवरी – धनबाद के स्पंदन सदन संस्था द्वारा आज वसंतोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव की शुरुआत सुबह 7:00 बजे से हुई, जिसमें सुभाष चौक (जेन्सी मल्लिक रोड) से लेकर खगेन बाबू का तालाब होते हुए दुर्गा मंदिर, तेलीपाड़ा तक प्रभात फेरी निकाली गई।इस प्रभात फेरी में बच्चों और बड़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्य, कविता, गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
वसंत ऋतु पर आधारित बंगाली लोकगीतों की धुन पर सभी झूमते और नृत्य करते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का उल्लास देखने को मिला।इस कार्यक्रम की सफलता में स्पंदन सदन के सचिव बीली सेनगुप्ता और संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति में देवदास सेनगुप्ता, करुणामय हालदार, राहुल, गंगुली बवालु, प्रणव मुखर्जी, स्वाती गुप्ता, सचिंता बक्शी एवं उनकी टीम, सम्पा मुखर्जी एवं टीम, दिया मुखर्जी, हिमन रिशान, रुबी रिंक, मिता पाल, मीता सरकार, सुभाषिष गुप्ता, चंदना आचार्य, परिमल आचार्य, प्रणव, शिवा, सीमा महाचार्य, सूरजित पालकी, आवक सधा, सैकत मलिक, रुबी बक्शी समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।इस रंगारंग कार्यक्रम ने धनबाद में वसंतोत्सव की छटा बिखेर दी और लोगों में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत किया।