धनबाद: आइएससीई बोर्ड की 10वीं परीक्षा शुरू, 1600 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

Share This News

धनबाद, 18 फरवरी: धनबाद में आइएससीई बोर्ड से संबद्ध 11 स्कूलों के 1600 से अधिक विद्यार्थियों की 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई। पहले दिन इंग्लिश वन की परीक्षा आयोजित की गई, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी स्कूलों में पूरी तैयारी की गई थी। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। धनबाद कार्मेल स्कूल में आईसीएसई बोर्ड का होम सेंटर बनाया गया था।बोर्ड परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी, जिसमें छात्र विभिन्न विषयों की परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों ने बताया कि उनकी तैयारी अच्छी है और परीक्षा का पहला दिन सहज रहा।

Leave a comment