धनबाद प्रेस क्लब मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट 2025: सेमीफाइनल में धनबाद प्रेस क्लब ब्लू और डी थ्री की जीत

Share This News

धनबाद, 18 फरवरी 2025: रेलवे ग्राउंड में चल रहे धनबाद प्रेस क्लब मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के तहत आज दो रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में धनबाद प्रेस क्लब ब्लू ने मिरर मीडिया को 196/8 के स्कोर पर हराया। मिरर मीडिया की टीम केवल 154 रन पर आल आउट हो गई। वहीं दूसरे मुकाबले में डी थ्री ने रामअवतार ग्रुप को 164 रन बनाकर हराया। रामअवतार ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे, लेकिन डी थ्री ने महज 13.2 ओवर में लक्ष्य को पार कर लिया।

धनबाद प्रेस क्लब ब्लू टीम के राजा कुमार और डी थ्री के विक्रम सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।मैच के दौरान धनबाद पुलिस के डीएसपी मुख्यालय एक शंकर कामती, साइबर डीएसपी संजीव कुमार, यातायात डीएसपी अरविंद कुमार समेत अन्य प्रमुख अतिथि उपस्थित थे। पूरे मैच की कमेंट्री परवेज ने की।अब दोनों विजेता टीमें कल यानी 19 फरवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी।

Leave a comment