आईआईटीएफ-2026 में रेल मंत्रालय के मंडप को मिला सिल्वर पुरस्कार‘विकास और विरासत’ थीम पर आधारित रेल मंत्रालय के मंडप को मिला सम्मान

Share This News

नई दिल्ली – 26.11.2026

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ)-2026 में रेल मंत्रालय के मंडप को सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष मेले की थीम “विकास और विरासत” थी।

रेल मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों और निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा व्यापक सराहना मिली। मंडप में भारतीय रेल की आधुनिक रेल अवसंरचना, अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक तथा यात्री-केंद्रित सुविधाओं के क्षेत्र में हुई प्रगति को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण हाल ही में लॉन्च की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रही। लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं उन्नत सुविधाओं का समावेश किया गया है। इसके अतिरिक्त, भारतीय रेल के विस्तृत नेटवर्क पर संचालित विभिन्न प्रकार की ट्रेनों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें दर्शकों ने काफी रुचि के साथ देखा।

आईआईटीएफ-2026 में प्राप्त यह सम्मान भारतीय रेल द्वारा विरासत एवं आधुनिकता के समन्वय के साथ देश में तेज, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वस्तरीय रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिचायक है।

Leave a comment