आज धनबाद मंडल में ‘संविधान दिवस‘ मनाया गया |

Share This News

धनबाद: 26.11.26

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में ‘संविधान दिवस‘ मनाया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ.पी.) श्री मुकेश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री संतोष कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका की प्रतिज्ञा ली गई | इस दौरान सभी ने संविधान में निहित लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई | साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करने का संकल्प लिया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के हिंदी पुस्तकालय में भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों और बुनियादी सिद्धांतो पर वार्ता का आयोजन किया गया | साथ ही भारत स्काउट्स एंड गाइड्स डेन में निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया |

Leave a comment