धनबाद टोयोटा के दोनों शोरूम में नई टोयोटा ग्लैंजा लॉन्च, ग्राहकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Share This News

गोविंदपुर और धनसार शोरूम में हुआ भव्य अनावरण, लॉन्चिंग के साथ ही कई ग्राहकों ने कराई बुकिंग

धनबाद: देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा के अधिकृत डीलर धनबाद टोयोटा के गोविंदपुर एवं धनसार स्थित दोनों शोरूम में गुरुवार को नई टोयोटा ग्लैंजा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के ग्रुप जनरल मैनेजर सुनील सिंह एवं सर्विस जनरल मैनेजर सुप्रतिम देबनाथ ने संयुक्त रूप से नई ग्लैंजा का अनावरण कर इसे ग्राहकों के लिए पेश किया।
शुरुआती बुकिंग ने बाजार में इस नई कार के प्रति ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाया। लॉन्चिंग समारोह के दौरान नई ग्लैंजा को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार के आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, शानदार फीचर्स और सुरक्षा सुविधाओं से प्रभावित होकर कई ग्राहकों ने मौके पर ही इसकी बुकिंग कराई। शुरुआती बुकिंग ने बाजार में इस नई कार के प्रति ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाया।
नई टोयोटा ग्लैंजा को आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों और बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए स्टाइल, परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज, आराम और सुरक्षा के बेहतरीन संयोजन के रूप में पेश किया गया है। इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसी तकनीक दी गई है, जो ड्राइविंग के दौरान संभावित जोखिमों को पहचानने और चालक को आवश्यक सहायता प्रदान करने में मदद करती है। वहीं, वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाएं सफर को अधिक आरामदायक बनाती हैं।
टोयोटा अपनी विश्वसनीयता, गुणवत्ता और उत्कृष्ट आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए जानी जाती है। नई ग्लैंजा के जरिए कंपनी ने आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज, सुरक्षा और प्रीमियम अनुभव को एक साथ उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के डायरेक्टर यश आदित्य ने कहा कि धनबाद टोयोटा का निरंतर प्रयास धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को टोयोटा की नवीनतम तकनीक, बेहतरीन उत्पाद और विश्वस्तरीय सेल्स एवं आफ्टर सेल्स सर्विस उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नई टोयोटा ग्लैंजा उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प साबित होगी, जो स्टाइल, माइलेज, आराम, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन चाहते हैं। शोरूम के जनरल मैनेजर सुनील सिंह ने बताया कि टोयोटा ग्लैंजा का शुरुआती प्राइस 6 लाख 99 हजार रुपए है। एवरेज के बारे में बताया कि लोकल में 23.8 किलोमीटर इसका माइलेज है।

Leave a comment