वेतन भुगतान, म्यूटेशन, भूमि विवाद, मुआवजा सहित अन्य मामलों को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता
समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया तथा उनके समाधान की मांग की।
इस दौरान लंबित वेतन भुगतान, लंबित म्यूटेशन, चौकीदार नियुक्ति, भूमि विवाद, मुआवजा भुगतान, आयुष्मान कार्ड निर्माण, दबंग व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण, राशन कार्ड निर्माण तथा शिक्षक नियुक्ति सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं के निष्पादन की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया।