महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण

Share This News

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा आज 12.10.2026 को पटना साहिब स्टेशन का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक द्वारा प्लेटफॉर्म सं. 01 का एक छोर से दूसरी छोर तक निरीक्षण किया गया तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया । उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर आदि का निरीक्षण कर यात्री सुविधा, संरक्षा तथा साफ-सफाई आदि का जायजा लिया ।

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के जगह अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा श्री राजीव कुमार उपस्थित थे ।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment