रामचन्द्र पासवान बने एससी, एसटी एवं ओबीसी संयुक्त मोर्चा के झारखंड प्रदेश महासचिव

Share This News

गोपाल यादव की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निशा बुरक ने की नियुक्ति, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

धनबाद:ऑल इंडिया एससी, एसटी एवं ओबीसी संयुक्त मोर्चा ने संगठन का विस्तार करते हुए रामचन्द्र पासवान को ‘एससी, एसटी एवं ओबीसी संयुक्त मोर्चा, झारखंड’ का राज्य महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव की अनुशंसा पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निशा बुरक ने की।नियुक्ति के बाद संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि रामचन्द्र पासवान झारखंड में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ एससी, एसटी, ओबीसी एवं अन्य वंचित समुदायों के सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से मोर्चे की गतिविधियों को प्रदेश में और विस्तार मिलेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निशा बुरक और राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार ने रामचन्द्र पासवान को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a comment