धनबाद : शहर के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में पोखराज ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने फीता काट कर शोरूम का उद्घाटन किया। वहीं इस मौके पर मानव अधिकार फोरम झारखंड के महासचिव सह समाजसेवी मुख्तार अहमद, प्रसिद्ध व्यवसाई सह समाजसेवी सनोज सिंह, धनबाद लोकसभा से प्रत्याशी रही कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, वार्ड संख्या 14 के पार्षद मोहम्मद निसार आलम भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी अतिथियों ने मिल कर केक काटा और प्रतिष्ठान के संचालक को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं संचालक नेयाज अहमद अंसारी उर्फ गुड्डू और उनके पुत्र सोनू के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी का पोखराज ज्वेलर्स परिवार ने आभार व्यक्त किया।
पोखराज ज्वेलर्स के ऑनर नेयाज अहमद अंसारी उर्फ गुड्डू ने बताया कि उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहें हैं। वहीं सोने के किसी भी आभूषण पर मात्र 5 प्रतिशत की ही मेकिंग चार्ज ली जा रही है जो कि सबसे न्यूनतम है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण, विश्वसनीय सेवा और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना ही प्रतिष्ठान का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि कृप्या हमारे शोरूम में पधार कर हमें सेवा का एक अवसर अवश्य प्रदान करें।