जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह के नेतृत्व में जुटे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता
धनबाद। बिहार सरकार के कैबिनेट परिवहन मंत्री दामोदर रावत के धनबाद आगमन पर सोमवार को धनबाद परिसदन में जनता दल (यू) की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह ने किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, मजदूर प्रकोष्ठ प्रभारी राजेंद्र राही, मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंकर चौरसिया, जिला महासचिव झप्पू सिन्हा, नमन भारती, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबलू मोदक, सकलदेव राय, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव शंकर विद्यार्थी, भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज बहादुर सिंह, अभिषेक दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मंत्री के धनबाद आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई।