Breaking News

एमपीएल निरसा ने राइजिंग स्टार को 3-1 से हराया

Share This News

सवन मुंडा ने दागे दो गोल, तनवीर खान ने भी किया गोल

धनबाद:मैथन स्टेडियम में रविवार को शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग के तहत एमपीएल फुटबॉल क्लब निरसा और राइजिंग स्टार क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एमपीएल फुटबॉल क्लब निरसा ने राइजिंग स्टार क्लब को 3-1 से शिकस्त दी।
मैच के पांचवें मिनट में एमपीएल के सवन मुंडा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 49वें मिनट में सवन मुंडा ने अपना दूसरा गोल दागकर एमपीएल की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद तनवीर खान ने एमपीएल की ओर से तीसरा गोल कर टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
मैच के दौरान राइजिंग स्टार क्लब ने वापसी की कोशिश की और हरीश मुर्मू ने टीम के लिए एक गोल किया। हालांकि, एमपीएल की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने राइजिंग स्टार की टीम इसके बाद कोई और गोल नहीं कर सकी। अंततः एमपीएल फुटबॉल क्लब निरसा ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।
मैच में निर्णायक की भूमिका सुदन लाल सोरेन, जेवियर टुडू, वासुदेव हेंब्रम और चिंटू हाजरा ने निभाई।

Leave a comment