Breaking News

आईआईटी-आईएसएम के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

Share This News

बीसीसीएल अधिकारी देव कुमार वर्मा ने कीनोट स्पीकर के रूप में रखे विचार

धनबाद:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसी ए डीआईबी- 26 का आज सफल समापन हो गया। प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा यह सम्मेलन 18 और 19 नवंबर को आयोजित किया गया था।

सम्मेलन के अंतिम दिन 19 नवंबर को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अधिकारी देव कुमार वर्मा ने कीनोट स्पीकर के रूप में अपना संबोधन दिया।

अपने संबोधन में श्री वर्मा ने कहा कि सतत विकास केवल एक अवधारणा नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को कुछ देना है, तो आज हमें स्वयं को इस योग्य बनाना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ियां हमें गाली न दें। ऐसा न हो कि भविष्य में हमारी पूनिया हमें सस्टेनेबिलिटी का पाठ पढ़ाएं और पूछें कि आपने ऐसा क्यों नहीं किया। आज धनबाद के परिवेश में जो हो रहा है, उसके लिए आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।”

सम्मेलन में डीआरएम धनबाद सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, देश-विदेश के शोधार्थी, प्रोफेसर और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सम्मेलन संयोजक प्रो. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य स्थिरता, नवाचार और व्यवसाय के क्षेत्र में नए विचारों को मंच देना था, जिसमें श्री वर्मा का औद्योगिक अनुभव सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।

Leave a comment