मास्टर्स डबल्स वर्ग में लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी का बढ़ाया गौरव
धनबाद: धनबाद जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए गौतम गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन किया। 28 एवं 29 अगस्त 2026 को आयोजित प्रतियोगिता के मास्टर्स डबल्स वर्ग में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर क्लब का गौरव बढ़ाया।
गौतम गोस्वामी की इस उपलब्धि पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी परिवार में हर्ष का माहौल है। क्लब के सदस्यों ने उनकी सफलता को खेल के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।
क्लब के अध्यक्ष अमलेंद्र सिन्हा ने गौतम गोस्वामी को शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, क्लब के सचिव सलिल विश्वास ने भी उन्हें इस सफलता पर बधाई दी और क्लब का नाम गौरवान्वित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।