जोड़ाफाटक शक्ति अपार्टमेंट में गणेश महोत्सव पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन , सोसायटी के सदस्यों ने किया रक्तदान ।

Share This News

एंकर – धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित शक्ति अपार्टमेंट प्लाजा में गणेश उत्सव पर सराहनीय पहल देखने को मिली । सोसायटी के लोगों ने गणेश पूजा के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें सभी सदस्यों ने भर चढ़ कर हिस्सा लिया । सदस्य अंकित गोयल ने कहा कि हमारे अपार्टमेंट में हर साल गणपति की पूजा की जाती है इस वर्ष हमने गणेश पूजा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया और सोसाइटी के लोगों ने रक्तदान किया ताकि जो जरूरतमंद लोग है उन तक रक्त की उपलब्धता हो सके । वही कार्यक्रम आयोजक यश कुमार ने कहा कि पर्व और त्यौहार में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इस अवसर पर हमारी ये छोटी सी पहल रखी गई ताकि रक्तदान से रक्त इकट्ठा कर ब्लड बैंक में दिया जा सके ताकि मरीजों तक रक्त की उपलब्धता पहुंचे ।

Leave a comment