सूर्या हाइलैंड सिटी में महिलाओं ने मनाया तीज उत्सव

Share This News

सोलह शृंगार कर महिलाओं ने सजाया तीज का रंग, गीत-संगीत और नृत्य से गूंजा परिसर

धनबाद। सूर्या हाइलैंड सिटी में महिलाओं ने तीज पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान पुरोहित के द्वारा विधि विधान के साथ हरितालिका तीज की व्रत कथा सुनाई गई। सभी महिलाओं ने हरितालिका तीज के व्रत कथा का श्रवण कर अपने सुहाग की लंबी आयु का कामना किया। महिलाओं ने शंकर भगवान और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद लिया। व्रत करने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से ज्योति शर्मा, बीभा प्रसाद, सुषमा सिंह एवं अन्य महिलाएं मुख्य रूप से शामिल थी।

Leave a comment