गणपति विघ्नहर्ता, भक्तों के संकट और बाधाएं करते हैं दूर उदय प्रताप सिंह
धनबाद:कोयला नगर स्थित शाई मंदिर में सोमवार को गणेश पूजा के अवसर पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का उद्घाटन श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। वे अपने भक्तों के संकट, बाधाओं और विघ्नों को दूर कर उनका कल्याण करते हैं। सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त है। किसी भी शुभ कार्य, पूजा अथवा नए व्यवसाय की शुरुआत से पहले सबसे पहले गणेश जी की आराधना की जाती है। मान्यता है कि उनके आशीर्वाद से कार्य निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होता है।
कार्यक्रम में मानव प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार, मानव प्रोटेक्शन के जिलाध्यक्ष संगीत सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी तूफानी बाबा, वशिष्ठ मुनि चौबे, जितेंद्र कुमार पांडेय, अभिषेक दुबे, कामदेव प्रसाद रविंद्र सोनार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।