सीनियर फुटबॉल लीग,प्रो एक्सीलेंस ने राइजिंग स्टार को 4-0 से दी करारी शिकस्त

Share This News

धनबाद। जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में प्रो एक्सीलेंस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार क्लब को 4-0 से पराजित किया। पूरे मैच में प्रो एक्सीलेंस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और टीम ने चार गोल दागकर एकतरफा जीत दर्ज की।
प्रो एक्सीलेंस की ओर से राम हांसदा ने मैच के 23वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद सुनील कुमार ने 55वें मिनट में दूसरा गोल किया। मेरुलाल सोरेन ने 85वें मिनट में तीसरा गोल दागा, जबकि चंदन मरांडी ने 90वें मिनट में चौथा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।
मैच में निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, रवि लाल हेंब्रम, पूजा कुमारी और जेवियर टुडू ने निभाई।

कुसुम न्यूज से सुंदर की रिपोर्ट

Leave a comment